गौरव श्रीवास्तव उदयपुर के नए आईजी:प्रहलाद सिंह एसीबी के डीआईजी, गोयल कोटा डीआईजी; सोनिका अब स्मार्ट सिटी सीईओ

सरकार ने शनिवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अफसरों के तबादले किए है। इनमें से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 142 अफसर शामिल है। इनमें उदयपुर के आईजी और एसीबी के डीआईजी के तबादले किए गए है। जयपुर सीएम सिक्योरिटी के आईजी गौरव श्रीवास्तव को उदयपुर रेंज आईजी लगाया गया है और यहां लगे आईजी राजेश मीणा को जोधपुर आईजी लगाया है। उदयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ के पद पर गिर्वा एसडीएम आईएएस सोनिका को लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुर के आठ उपखंड अधिकारियों के भी तबादले किए गए है। आईएएस अधिकारियों के तबादले आईपीएस अधिकारियों के तबादले आरएएस अधिकारियों के तबादले

source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/rajasthan-ips-ias-and-ras-transferred-udaipur-list-135484234.html

Comments