पत्थर में ब्लास्टिंग के दौरान युवक की हथेली के चिथड़े-उड़े:हॉस्पिटल में इलाज जारी; आनंदपुरी क्षेत्र के परवाली गांव में हादसा
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के परवाली गांव में पत्थर ब्लास्टिंग के दौरान एक भयानक हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के समय एक मजदूर के हथेली के चीथड़े उड़ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार परवाली निवासी सुरेश पुत्र जोखा सोमवार को पत्थर तोड़ने के काम में लगा हुआ था। वह पत्थर में ब्लास्टिंग कर रहा था, तभी अचानक विस्फोटक फट गया। इस हादसे में सुरेश के दाएं हाथ की हथेली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और फटकर कई जगहों से बिखर गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुरेश को लेकर तत्काल एमजी अस्पताल पहुंची। उसे सोमवार शाम करीब 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरेश का तुरंत उपचार शुरू किया। हाथ में गंभीर चोट और अत्यधिक खून बह रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/a-young-mans-palm-was-ripped-to-pieces-during-stone-blasting-136219429.html
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/a-young-mans-palm-was-ripped-to-pieces-during-stone-blasting-136219429.html
Comments
Post a Comment