जालोर में रामनवमी पर शहर में निकलेगी शोभायात्रा:संतों ने किया पोस्टर का विमोचन, 26 मार्च को होगा आयोजन
सनातन महोत्सव समिति द्वारा आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा के पोस्टर व आमंत्रण पत्रिका का विमोचन शांतिनाथ महाराज के आशीर्वाद से भैरूनाथजी अखाड़ा में गादीपति गंगानाथ महाराज के द्वारा किया गया। समिति संयोजक अम्बालाल व्यास ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर भैरूनाथ अखाड़े में बैठक का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इसमें धन संग्रह को लेकर तरुण सिद्धावत, बनवारीलाल शर्मा, पुखराज सुथार, तरुण त्रिवेदी, देवीलाल लोहार आदि की 2 कमेटी बनाई गई है। इसी प्रकार प्रचार प्रसार के लिए अम्बालाल व्यास, दिनेश जीनगर, राजकुमार चौहान व देवेन्द्र शर्मा, सुरक्षा कमेटी के लिए प्रवीण सिंह नाथावत व महेश सोलंकी, सफाई व मार्ग के लिये ओटाराम सोलंकी, अनुमति लिए अधिवक्ता दिलीप शर्मा व सुरेश सोलंकी, स्वागत समिति के लिए कैलाश माहेश्वरी, रतन माली व कैलाश लखारा, ध्वज कमेटी के लिए भरत बोराणा व महेश सोलंकी आदि नामों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस अवसर पर भैरूनाथ अखाड़ा के आनन्दनाथ महाराज, ईश्वरनाथ महाराज, शांतिलाल घांची, भरत घांची, जितेंद्र सेन, रतन माली, भोपाल प्रजापत, हितेश माली व किशोर प्रजापत सहित कई पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jalore/news/jalore-ramnavami-shobhayatra-poster-launch-saints-137490790.html
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jalore/news/jalore-ramnavami-shobhayatra-poster-launch-saints-137490790.html
Comments
Post a Comment