22 अगस्त को कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती:रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में आपूर्ति होगी प्रभावित

धौलपुर जिले में 22 अगस्त को 3 बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान विद्युत तंत्र के रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण होगा। 220 केवी जीएसएस धौलपुर की अधिशासी अभियंता संध्या चौहान ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीसीसीपीपी थर्मल पर 220 केवी हिंडोन थर्मल लाइन के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 220 केवी जीएसएस धौलपुर से निकलने वाले 33 केवी सैंपऊ फीडर से सैंपऊ, बसई नवाब और तसीमो क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी अवधि में 33 केवी बसई डांग से करीमपुर, जाकी सरानीखेड़ा और डांग बसई तथा 33 केवी रीको फीडर से जिला परिषद, पुलिस लाइन और छावनी क्षेत्र में भी बिजली नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त, 33 केवी दरियापुर फीडर से उम्मेदीनगर, सकतपुरा, राठौर कॉलोनी, गरिमा, राजाखेड़ा बाईपास, एमसीएम महाराजा कोल्ड, औडेला, तगावली, ट्रीटमेंट प्लांट और पालीवाल सहित संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी जीएसएस रूपवास, बसेड़ी, बाड़ी, सरमथुरा, मासलपुर और डींडोरा से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर भी इस रखरखाव कार्य का असर पड़ेगा। वहीं, 132 केवी जीएसएस रीको धौलपुर पर रखरखाव कार्य के कारण 33 केवी कोलारी और 33 केवी रीको फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। 220 केवी जीएसएस मनियां पर रखरखाव कार्य के चलते 33 केवी बगचोली फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 33 केवी मनियां फीडर की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी।

source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/dholpur-power-cut-maintenance-update-sandhya-chauhan-138794615.html

Comments